Saturday, January 24, 2026

Ae Khuda

Thanks to the Almighty God whom we serve as a family! 

This song was originally penned at the end of the year 2013 as a testimony of how God provides for us as a family every day of lives. 

In 2026 God helped me to add and modify few verses of this song based on His word that is eternal for us as a family. May this be a song of His faithfulness for every family who trust in Him.


हर दिन जो गुज़रा है

दिन रात जो ढल गये

हर एक पल को याद कर

दिल गाना गाता है (2)


ऐ ख़ुदा तू है महान

जो कुछ हमने पाया

सब है तेरा ही दान (2)


फूल खिले थे पथ पर

राहों में काँटे मगर

जब भी हमने क़दम बढ़ाया

पाया तुझे उधर (2)


ऐ ख़ुदा तू हमारी ढाल

हर मुश्किल में तूने तोड़ी

शैतान की चाल (2)


हर आशीष का स्रोत है तू

तेरे संग करें गुफ़्तगू 

अपना मुख हम पर चमकाना

रक्षा करना हर पल (2)


ऐ ख़ुदा तू शरणस्थान

जब छुपते हम तुझमें 

पाते शांति ईमान (2)


हमें शालोम का वर देना 

संग तेरे दूतों की सेना

सामर्थ्य और शक्ति से भरना 

और धैर्य हमें देना (2)


ऐ ख़ुदा अल्फा ओमेगा 

तुझमें शुरू हो हर सुबह

और ख़त्म मेरी हर शाम (2)


No comments: