Thanks to Jesus! This is an improvisation and modification of the song that God gave me and Serin back in the last day of the year 2011 when we were set to welcome 2012.
We thank Jesus always for His grace and mercies upon our lives. He is our lamp and the light.
हर दिन हर डगर में तूने हमें चलाया है (2)
अन्न वस्त्र, सेहत, कृपा से हमें सजाया है (2)
ना थे काबिल, ना थे योग्य, फिर भी पाया है (2)
यह सब तेरे प्यार, दया, करुणा का साया है
धन्यवाद ओ प्रभु, धन्यवाद मेरे यीशु (2)
धन्यवाद मेरे रचने वाले, धन्यवाद मेरे पिता
धन्यवाद मेरे मित्र, धन्यवाद मेरे खुदा
सुबह सवेरे आशा लेकर तू संग आता है (2)
अविश्वास, डर और भय को दूर भगाता है (2)
ना हैं काबिल, ना हैं योग्य, फिर भी पाते हैं (2)
हर घड़ी हम तेरे प्यार की महिमा गाते हैं
धन्यवाद ओ प्रभु, धन्यवाद मेरे यीशु (2)
धन्यवाद मेरे रचने वाले, धन्यवाद मेरे पिता
धन्यवाद मेरे मित्र, धन्यवाद मेरे खुदा
तेरी योजना भलाई की हैं, हानि की नहीं (2)
दिशा भविष्य आशा, तू हमको देता है यहीं (2)
ना हैं काबिल, ना हैं योग्य, फिर भी आते हैं (2)
तेरे पथ पर चलकर हम सब यह गीत गाते हैं|
धन्यवाद ओ प्रभु, धन्यवाद मेरे यीशु (2)
धन्यवाद मेरे रचने वाले, धन्यवाद मेरे पिता
धन्यवाद मेरे मित्र, धन्यवाद मेरे खुदा
No comments:
Post a Comment